गणतंत्र दिवस पर नेशनल लेवल मास्‍टर ट्रेनर पंकज दुबे हुए सम्‍मानित

Join Us

नर्मदापुरम/ भारत निर्वाचन आयोग के नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर पंकज दुबे को आज 76 वें गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह में कलेक्टर नर्मदापुरम सुश्री सोनिया मीना एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा विधानसभा निर्वाचन 23 एवं लोकसभा निर्वाचन 24 में निर्वाचन के विभिन्न विषयों पर जिले के अधिकारियों/कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया  पंकज दुबे वर्ष 2019 से भरता निर्वाचन आयोग के नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर है एवं मध्यप्रदेश के साथ अन्य राज्यों में भी निर्वाचन प्रशिक्षण प्रदान करते आये है गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किए जाने पर श्री पंकज दुबे ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सोनिया मीना एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी  डी के सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Previous articleगणतंत्र दिवस के अवसर पर आयुष विभाग के चिकित्सक को कलेक्टर द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया
Next articleमध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के परामर्शदाताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ शुभारंभ