नर्मदापुरम/ जिले में 76 वा गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्ष-उल्लास से मनाया गया। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम मे आयुष विभाग से शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय नर्मदापुरम मे पदस्थ आर.एम.ओ. डॉ. श्रीराम करोंजिया को देश का प्रकृति परीक्षण अभियान के अंतर्गत एप्प के माध्यम से जिले में सर्वाधिक हितग्राहियों का प्रकृति परीक्षण कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने एवं अन्य सराहनीय कार्य के एवज मे जिला कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान राज्यसभा सांसद श्रीमति माया नारोलिया, नर्मदापुरम विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, विधायक सोहागपुर विजयपाल सिंह, जिला आयुष अधिकारी डॉ विमला गढ़वाल आदि उपस्थित थे।






