कवि श्री प्रेम नारायण साहू अपनी कविता से श्रोतओं को करेंगे तंत्र मुग्ध
नर्मदापुरम/ 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की संध्या पर लोकतंत्र के लोक उत्सव भारत पर्व का आयोजन सेठानी घाट में किया जाएगा। सायं 07:30 बजे से आयोजित होने वाले भारत पर्व रायसेन जिले के बरेली तहसील के प्रसिद्ध कवि श्री प्रेम नारायण साहू अपने 06 सदस्यीय दल के साथ कविता पाठ करेंगे। अपनी कविताओं से वे उपस्थित श्रोताओं को तंत्र मुग्ध करेंगे। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा तिलक भवन में प्रदर्शनी लगाई जाएगी।






