शिविर में मरीजो का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
नर्मदापुरम/ मध्य प्रदेश शासन आयुष विभाग के आदेशानुसार जिला आयुष अधिकारी नर्मदापुरम डॉ श्रीमती बिमला गढ़वाल के मार्गदर्शन में शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय आयुष ग्राम रामपुर द्वारा ग्राम पानवरी में निशुल्क आयुष चिकित्सा निदान शिविर का आयोजन गत दिवस किया गया। शिविर का शुभारंभ श्रीमती अनीता यादव सरपंच ग्राम पानवरी, श्री बालकृष्ण चौधरी वरिष्ठ नागरिक एवं श्री मोहन यादव भाजपा ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष द्वारा किया गया। शिविर में नोडल अधिकारी डॉ. विश्वनाथ अहिरवार द्वारा बताया गया कि जिले से आए आयुष चिकित्सकों द्वारा सेवा प्रदान की गई। आयुर्वेद से 158 रोगी, होम्योपैथी से 77 रोगी एवं यूनानी से 62 रोगी इस प्रकार कुल 297 रोगियों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया। 21 ग्रामीण जनों का प्रकृति परीक्षण किया गया। 77 ग्रामीण जनों एवं छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया गया। 53 व्यक्तियों की शुगर जांच की गई जिनमें से 9 शुगर के रोगी पाए गए। 97 हितग्राहियों का बीपी जांच किया गया जिनमें से 22 हाई बीपी के रोगी मिले। शिविर में आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. गौरव भेरूवा, डॉ लीना सतीजा, होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. आनंद सागर, यूनानी चिकित्सक डॉक्टर युसूफ अली, पैरामेडिकल स्टाफ श्रीमती राजकुमारी, श्री राजू बुनकर, श्री तिलक चंद सोनवाने, श्रीमती रामबाई चिमानिया, श्री कमल मर्सकोले, योग प्रशिक्षक श्री ललित दुबे, सहायक शिवम चौरे, श्री संदीप, CHO संध्या यादव आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रही।






