यरुशलम,(आरएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सलामी विवाद को लेकर टेस्ला के मालिक एलन मस्क का बचाव किया है। नेतन्याहू के मुताबिक टेक दिग्गज को बदनाम किया जा रहा है।नेतन्याहू ने गुरुवार को मस्क के स्वामित्व वाली सोशल मीडिया साइट एक्स पोस्ट में कहा, एलन इजरायल के बहुत अच्छे दोस्त हैं।मस्क को ट्रंप ने अमेरिकी सरकार के खर्च में कटौती करने का काम सौंपा है।टेक दिग्गज का पक्ष लेते हुए नेतन्याहू ने कहा कि मस्क ने नरसंहार करने वाले आतंकवादियों और एकमात्र यहूदी राज्य को खत्म करने की कोशिश करने वाले शासनों के खिलाफ इजरायल के खुद का बचाव करने के अधिकार का बार-बार और जोरदार तरीके से समर्थन किया है।उन्होंने हमास द्वारा 7 अक्टूबर, 2023 को किए गए हमले के बाद मस्क की इजरायल यात्रा का भी उल्लेख किया।उस यात्रा के बाद एक अलग विवाद हुआ था, जिसमें टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर यहूदी विरोधी होने का आरोप लगाया गया था।उस समय, मस्क ने यहूदी लोगों पर श्वेतों के प्रति घृणा का आरोप लगाते हुए एक पोस्ट का समर्थन किया था, इसे वास्तविक सच्चाई कहा था। बाद में उन्होंने माफी भी मांगी थी। 2022 में उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यहूदी-विरोधी और नस्लवाद के अन्य रूपों को फैलाने का आरोप लगाया गया।नवंबर 2023 की यात्रा के दौरान मस्क ने नेतन्याहू के साथ हमास द्वारा हमला किए गए किबुत्ज का दौरा किया और इजरायली राष्ट्रपति इसहाक हजऱ्ोग से मुलाकात की, जिन्होंने उन्हें बताया कि यहूदी-विरोधी भावना का मुकाबला करने में उन्हें बहुत बड़ी भूमिका निभानी है।








