बदमाश ने युवक के दरवाजे पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग

Join Us

 – फरियादी ने झगड़ा होने पर किया था बीच बचाव, गाड़ी भी आई आग की चपेट में
भोपाल(ए)। राजधानी के अशोका गार्डन थाना इलाके में बैखौफ बदमाशों ने एक युवक के घर पर जाकर घर के दरजवो पर पैट्रौल डालकर आग लगा दी। आग की चपेट में आने से दरवाजे के पास खड़ा दो पहिया वाहन भी जल गया। मिली जानकारी केअनुसार कुछ दिन पहले आदतन बदमाश रवि पेंटर का पुष्पा नगर में किसी से झगड़ा हो गया था। उस समय मौके पर मौजूद फरियादि आकाश ने समझाइश देते हुए बीच-बचाव करवा दिया। इस बात को लेकररवि उससे रजिंश रखे हुए था। आरोप है कि इसी बात को लेकर बीती देर रात बदमाश रवि पेंटर अपने एक अन्य साथी के साथ आकाश के घर जा धमका। आरोपी ने घर के बाहर खड़े होकर धमकी दी इसके बाद अपने पास रखी बॉटल निकालकर उसमें भरा पैट्रोल दरवाजे पर डाल कर आग लगा दी। दरवाजा आग की चपेट में आ गया साथ ही बाहर खड़ा फरियादी का दो पहिया वाहन भी आग की चपेट में आकर जल गया। बदमाश की करतूत घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसके फुटेज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी वायरल हो रहे है। फरियादी ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।

Previous articleनेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया उनका पुण्य स्मरण
Next articleशासकीय शालाओं में 26 जनवरी पर विशेष भोज का आयोजन होगा