विभिन्न संघों के पदाधिकारी रहे शामिल
नर्मदापुरम। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग नर्मदापुरम में शुक्रवार को उप संचालक कृषि जेआर हेड़ाऊ की अध्यक्षता में संयुक्त परामर्शदात्री की बैठक कार्यालयीन सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में अंजु नारोलिया अध्यक्ष संयुक्त मोर्चा, एनआर हरियाले अध्यक्ष अजाक्स संघ, अरविंद तिवारी अध्यक्ष लिपिकवर्गीय कर्मचारी संघ। अभिमन्यु सिंह जिलाध्यक्ष लघुवेतन कर्मचारी संघ पुरुषोत्तम राजपूत वाहन चालक संघ दिनेश हांडा अध्यक्ष स्वास्थ्य कर्मचारी संघ शैलेन्द्र सिंह तोमर अध्यक्ष मप्र तृतीयवर्ग कर्म संघ सुंदर नारायण शर्मा सचिव मप्र कर्मचारी संघ राममाऊ वाल्के अध्यक्ष कर्मचारी कांग्रेस केवलराम संतोरे वाहन चालक संघ शिवम पांडेय जिलाध्यक्ष राजस्व कर्मचारी संघ विकास पटेल अध्यक्ष मप्र कृषि विस्तार अधिकारी संघ उपस्थित रहे तथा कृषि विभाग के अधीनस्थ स्तर के अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक के प्रारंभ में उप संचालक कृषि श्री हेड़ाऊ द्वारा सभी उपस्थित कर्मचारी प्रतिनिधियों का स्वागत किया तथा विभागीय गतिविधियों से अवगत कराते हुए बताया कि विभाग में किसी भी कर्मचारी अधिकारी के स्वत्वों का भुगतान लंबित नहीं है्। जिस पर सभी कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उप संचालक कृषि को धन्यवाद दिया तथा भविष्य में भी ऐसी ही स्थिति बनाये रखने का अनुरोध किया है। बैठक में 30 जून को सेवानिवृत्त हुए अधिकारी कर्मचारियों को काल्पनिक वेतनवृद्धि स्वीकृत किये जाने के पश्चात् भी ग्रेच्युटी एवं अवकाश नगदीकरण के एरीयर हेतु बार बार सीएम हेल्प लाईन लगाने पर विभाग को होने वाली असुविधा के बारे में भी चर्चा की गई सभी प्रतिनिधियों ने इसे उचित नहीं बताया तथा यह मुद्दा जिला स्तरीय बैठक में उठाने हेतु निर्णय लिया। बैठक का संचालन मप्र राज्य कर्मचारी संघ के राजेश चौरे के द्वारा किया गया तथा अंत में पंकज तिवारी सहायक ग्रेड.02 द्वारा आभार व्यक्त किया गया।






