पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक

Join Us

अनय द्विवेदी गणतंत्र दिवस पर करेंगे ध्वजारोहण

जबलपुर । मध्यप्रदेश की बिजली कंपनियों के मुख्यालय में 76 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक अनय द्विवेदी पाण्डुताल मैदान में प्रात: 9.00 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इस अवसर पर अनय द्विवेदी सुरक्षा स‍ैनिकों की परेड की सलामी लेंगे। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के सुरक्षा निकाय बैण्ड दल द्वारा राष्ट्रीय गीतों की धुन प्रस्तुत की जाएगी। गणतंत्र दिवस समारोह में मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक श्री मनजीत सिंह, मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक श्री सुनील तिवारी, पावर जनरेटिंग कंपनी के डायरेक्टर टेक्न‍िकल सुबोध निगम, डायरेक्टर कॉमर्श‍ियल मिलिन्द भान्दक्कर, एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) श्री राजीव गुप्ता एवं बिजली कंपनियों के वरिष्ठ अभ‍ियंता व कार्मिक उपस्थि‍त रहेंगे। समारोह में सुरक्षा निकाय व बालक मंदिर स्कूल के विद्यार्थ‍ियों द्वारा बैंड प्रदर्शन किया जाएगा। पावर मैनेजमेंट कंपनी व पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभ‍ियंताओं व कार्मिकों को पुरस्कृत किया जाएगा। केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के बाल कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। बालक मंदिर स्कूल के विद्यार्थी राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन व प्रशासन श्री राजीव गुप्ता ने जबलपुर स्थि‍त सभी विद्युत अभ‍ियंताओं व कार्मिकों से गणतंत्र दिवस समारोह मे उपस्थि‍ति‍ का अनुरोध किया है।

Previous articleवर्ल्ड इकॉनमी फोरम (WEF) में राज्यों और केन्द्र का संयुक्त उद्धरण
Next articleशहर की सड़कों को बर्वाद करने और उसे सुधारने के नाम पर की जाने वाली खानापूर्ति पर भी होना चाहिए एफआईआर