ग्राम बमूरिया में वेद प्रवचन एवं संत समागम कार्यक्रम संपन्न

Join Us

नर्मदापुरम्। डोलरिया। ग्राम बमूरिया में बुधवार को वेद प्रवचन एवं संत समागम का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्मचारी देवराजसिंह राजपूत सचिन और वशिष्ठ के गुरूजी आचार्य सत्यजीत सहित देश भर से आए संतों ने वेद पर अपने अपने विचार रखे तथा उन्हें अध्ययन करने के लिए हेतु आग्रह किया गया। इस अवसर पर आर्य वानप्रस्थ साधक आश्रम गुजरात के मुनि आचार्य सत्यजीत ने कहा कि ईश्वर में बहुत सारे गुण हैं हम उनका एक गुण भी याद रहे तो हमारे जीवन से बुराई दूर हो सकती है। ईश्वर के गुण न्यायकारी है। ईश्वर का एक ऐसा गुण जिसमें सभी समाहित हो जाते हैं। कार्यक्रम से पूर्व विद्वानों की भव्य शोभायात्रा निकालकर भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में आचार्य शीतल ने भी अपने विचार रखते हुए आशीर्वाद वचन प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य रघुवीर सिंह राजपूत ने किया। सभी विद्वानों का परिचय आनंद पुरुषार्थी ने कराया। निर्भयसिंह राजपूत ने देश भर से आए विद्वानों का आभार माना। गजेंद्रसिंह राजपूत द्वारा सभी विद्वानों को भोजन प्रसादी ग्रहण कराई। इस अवसर पर दिल्ली से आए भद्रकामवारिणी, गुजरात के आचार्य अजय, स्वामी सत्येंद्र, प्रोफेसर नरेश कुमार धीमान, सहित अनेक संत महात्मा संयासी, वानप्रस्थी आचार्य, ब्रह्मचारीगणों सहित गांव के लोग उपस्थित थे।

Previous articleमां नर्मदा प्रकटोत्सव व नर्मदापुरम गौरव दिवस धूमधाम से मनाने के लिए तैयारी हुई तेज
Next articleपेयजल पाइप लाइन फोड़ने पर मोबाइल कंपनी पर एफआईआर दर्ज करने दिया आवेदन