मां नर्मदा प्रकटोत्सव व नर्मदापुरम गौरव दिवस धूमधाम से मनाने के लिए तैयारी हुई तेज

Join Us

विविध रंगों से सज रहे मां नर्मदा के पावन तट के घाट और देवालय

आकर्षक चित्रों से महाकुंभ के नजारे और समुद्र मंथन को दर्शाने का प्रयास

नर्मदापुरम्। फरवरी के प्रथम सप्ताह में मां नर्मदा के प्रकटोत्सव व नर्मदापुरम के गौरव दिवस को भक्ति भाव व धूमधाम से मनाने के लिए नगर पालिका की टीम जुट गई है। मां नर्मदा के प्रकटोत्सव तथा शहर के गौरव दिवस को दिव्य और भव्य बनाने के लिए नर्मदा तट के प्रसिद्ध घाटों की सीढियो, दीवारों व देवालयों को सुसज्जित किया जा रहा है। घाट की दीवालों पर प्रयागराज में जारी महाकुंभ के द्श्य और समुद्र मंथन जैसी लीलाओं के चित्र उकेरे जा रहे हैं।

प्रकटोत्सव को भव्यता से मनाएंगे

नपा की उपयंत्री प्रतिमा बेलिया ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के मार्गदर्शन में एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देशन में मां नर्मदाजी के प्रकटोत्सव और नर्मदापुरम के गौरव दिवस को भव्यता के साथ मनाया जाएगा। सभी घाटों की मनभावन रंगों से पुताई कराई जा रही है। घाटों को और अधिक आकर्षक करने के लिए बारीकियों पर ध्यान दिया जा रहा है।

प्रयागराज के महाकुंभ की द्श्यावली

नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने बताया कि उप्र प्रदेश में प्रयागराज में जारी महाकुंभ के नजारे की द्श्यावली को मां नर्मदा के तट के घाटों पर दिखाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। चित्रों के माध्यम से घाटों की दीवारों पर महाकुंभ के दृश्य उकेरे जाएंगे। चित्रों को बनाने के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है।

समुद्र मंथन की पेटिंग

नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने बताया कि दीवारों पर समुद्र मंथन से संबंधित पेंटिग्स भी बनाई जा रही है। हमारा नगर धार्मिक नगर है इसलिए हरेक दिशा में अध्यात्म से संबंधित पेटिंग्स बनाई जाएंगी। जो कि यहां के श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करेगी।

’स्वच्छता पर रहेगा फोकस

नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने बताया कि मां नर्मदा के प्रकटोत्सव और नगर के गौरव दिवस मनाने के लिए तैयारी जारी है। नागरिकों से आग्रह है कि घाटों पर किसी भी प्रकार की गंदगी न करें। स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।

Previous articleराष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया नव निर्वाचित अध्यक्षा का स्वागत
Next articleग्राम बमूरिया में वेद प्रवचन एवं संत समागम कार्यक्रम संपन्न