भोपाल।(आरएनएस) संत हिरदाराम नगर स्थित मिठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल में आज से तीन दिवसीय नि:शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों के आंखों और दांतों की जांच की गई। यह शिविर सेवा सदन आई हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा संचालित किया गया।शिविर में बच्चों की आंखों और दांतों की जांच के साथ-साथ उनकी व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में भी जागरूकता फैलाई गई। चिकित्सकों ने जिन बच्चों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पाईं, उन्हें तुरंत परामर्श दिया और उनके अभिभावकों को आवश्यक चिकित्सा मार्गदर्शन प्रिस्क्रिप्शन के माध्यम से प्रदान किया।
कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय प्रबंधन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।इस अवसर पर संस्था के सचिव घनश्याम बूलचंदानी, विद्यालय प्राचार्य अजय बहादुर सिंह और उपप्राचार्य दीपा एंथोनी सहित समस्त कोऑर्डिनेटर्स और शिक्षक उपस्थित रहे। यह पहल बच्चों के समग्र स्वास्थ्य के प्रति स्कूल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।








