तालिब हुसैन
जबलपुर/ भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा परीक्षा पे चर्चा के पूर्व आयोजन के रूप में जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. आज नेताजी सुभाषचंद्र की जयंती पराक्रम दिव के अवसर पर पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्र. १ जी.सी.एफ. में सुबह दस बजे प्रतियोगिता का शुभारंभ होग. प्राचार्य रजनीश सिंघई ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 7 केंद्रीय विद्यालयों, 2 राज्य सरकार के स्कूलों और 5 निजी स्कूलों के कुल 100 विद्यार्थी भाग ले रहे है. कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राए इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों के ज्ञान को बढ़ावा देना और उन्हें भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन और कार्यों से अवगत करवाना है.सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा शुरू किये गए ‘भारत है हम’ सीरीज की वीडियो दिखाकर विद्यार्थियों से इस वीडियो पर आधारित प्रश्नोत्तरी के माध्यम से विद्यार्थियों के ज्ञान का परीक्षण किया जाएगा और प्रथम तीन विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा. शिक्षाक आनन्द स्वरूप के मुताबिक सभी प्रतिभागियों को सहभागिता के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किये जायेंगे.








