गुड्स ट्रैफिक में लगभग 39 मिलियन टन माल लदान और 3878 करोड़ से अधिक का राजस्व अर्जित किया

Join Us

क्लिंकर में 27 प्रतिशत एवं कोल में 23 प्रतिशत अधिक किया माल लदान

जबलपुर । महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय के निरंतर मॉनेटरिंग में पश्चिम मध्य रेल पर गुड्स ट्रैफिक एवं कमोडिटी वाइज फ्रेट लोडिंग बढ़ाने के उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न बैठकें आयोजित की जाती हैं। इसी कड़ी में प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक एवं प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक के निर्देशन में वाणिज्य/परिचालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा जबलपुर, भोपाल एवं कोटा तीनों मण्डलों में कमोडिटी वाइज फ्रेट लोडिंग को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। जिसके परिणामस्वरूप पमरे ने चालू वित्तीय वर्ष के अप्रैल से दिसम्बर तक गुड्स ट्रैफिक में 38.75 मिलियन टन फ्रेट लोडिंग की और राजस्व 3878 करोड़ 40 लाख रूपये अर्जित किया है।
उल्लेखनीय है कि पश्चिम मध्य रेल पर फ्रेट लोडिंग में कमोडिटी वाइज लोडिंग मुख्यतः 10 सामग्रियों का लदान किया जाता है, जिसमें 28 प्रतिशत सीमेंट, 19 प्रतिशत कोयला,13 प्रतिशत क्लिंकर, 13 प्रतिशत खाद्यान्न, 10 प्रतिशत खाद, 05 प्रतिशत आयरन ओर तथा 02 प्रतिशत कन्टेनर लोडिंग है, जो कि माल यातायात का कुल 90 प्रतिशत होता है। पमरे पर माल लदान के लिए 120 से भी अधिक गुड्स शेड एवं साइडिंग्स हैं। पश्चिम मध्य रेल ने अप्रैल से दिसम्बर माह तक कई कमोडिटी लोडिंग में बेहतर लोडिंग कर रेलवे द्वारा निर्धारित लक्ष्य को भी पार किया, जो इस प्रकार है।क्लिंकर लोडिंग में 6.45 मिलियन टन का माल लदान और पिछले वर्ष 5.07 मिलियन टन माल लदान की तुलना में 27.26 प्रतिशत अधिक लोडिंग हुई।
कोल लोडिंग में 8.61 मिलियन टन का माल लदान और पिछले वर्ष 6.99 मिलियन टन माल लदान की तुलना में 23.21 प्रतिशत अधिक लोडिंग हुई।
फर्टीलाइजर लोडिंग में 4.37 मिलियन टन का माल लदान और पिछले वर्ष 4.28 मिलियन टन माल लदान की तुलना में 2.01 प्रतिशत अधिक लोडिंग हुई।
पीओएल ट्रैफिक (पेट्रोलियम, ऑइल एंड लुब्रीकेंट) में 0.61 मिलियन टन का माल लदान कर पिछले वर्ष 0.59 मिलियन टन माल लदान की तुलना में 4.44 प्रतिशत अधिक लोडिंग हुई है।
कन्टेनर लोडिंग में 0.81 मिलियन टन का माल लदान और पिछले वर्ष 0.70 मिलियन टन माल लदान की तुलना में 15.12 प्रतिशत अधिक लोडिंग हुई। पश्चिम मध्य रेल द्वारा माल यातायात में फ्रेट लोडिंग और रेल राजस्व की उत्तरोत्तर वृद्धि के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे है।

Previous articleरीवा से आनन्द विहार टर्मिनल के मध्य एक्सप्रेस ट्रेन दोनों दिशाओं में दो-दो ट्रिप निरस्त
Next articleकेन्द्रीय विद्यालय एक में परीक्षा पे चर्चा के पूर्व जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आज