भक्ति भाव के साथ श्रीराम मय माहौल से सराबोर हुई नर्मदा नगरी, नर्मदा तट पर हुई महाआरती
नर्मदापुरम। भगवान प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की वर्षगांठ को धूमधाम से मनाए जाने के उपलक्ष्य में नर्मदानगरी में भी विशेष उत्साह का माहौल रहा। हर तरफ धार्मिक माहौल बन गया। नर्मदा तट के सेठानी घाट पर महाआरती हुईं। नर्मदा तट राम नाम की गूंज से सराबोर हो उठा है। रामचरित मानस के पाठ के आयोजन तथा मंदिरों में पूजन पाठ व भगवा रंग के ध्वज और भजन कीर्तन के आयोजन जारी रहे। चारों तरफ राम नाम के बैनर झंडा फूलों के हर गली चौराहे पर प्रभु श्री राम के स्वागत में द्वार सजाए गए रंग.बिरंगे पोस्टर से प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में खुशनुमा माहौल बन गया। शाम को नर्मदा तट पर दीपोत्सव के साथ ही आतिशबाजी की गई। पूरे देश में श्री राम की गूंज हो रही है। पूजन पाठ के साथ ही अनेक धार्मिक कार्यक्रम होते रहे।
मंदिर में श्रीराममय वातावरण
मंदिरों के शहर नर्मदापुरम में हजारों मंदिरों में सुबह से ही श्रीराम मय वातावरण बन गया। सभी मंदिरों को खूब सजाया गया। मंदिर के सामने हवन पूजन, भजन कीर्तन के साथ ही रामायाण पाठ, सुंदर कांड के पाठ तथा आरती के आयोजन होते रहे। सड़कों गलियों तक में श्रीराम मय वातावरण बन गया।
हर तरफ जयकारे
इस विशेष अवसर पर शहर के सैंकड़ों स्थानों पर भगवान श्रीराम के दरबार की तस्वीर रखकर जयकारे तथा महाआरती की गई। भजन के आयोजन शुरू हो गए। अनेक स्थानों पर प्रसाद, हलुवा का प्रसाद वितरण हुआ।
जलाए दीप फोड़े फटाके
दीपावली के समान ही नागरिकों ने शाम होते ही नर्मदा तट और मंदिरों में दीप जलाए तथा शाम होते ही आतिशबाजी की। एक बिटिया को रामजी की मूर्ति के रूप में सजाया गया।
महाआरती स्थल पर पूजन पाठ और महाआरती की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ सीतासरन शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
अयोध्या मे राम मन्दिर के निर्माण के एक वर्ष पूर्ण होने की खुशी में महिलाओं ने भगवा लाल साडी पहिन कर राम दरबार रैली जय जय श्री राम के नारो को गुन्जायमान कर शोभायात्रा निकाली। नागरिकों को जगह जगह राम दरवार के दर्शन हुए। एक वाहन में राम दरबार की प्रतिमूर्ति में कन्याएं श्रद्धा का केन्द्र रही। जयबाला निगम अध्यक्ष स्त्री शक्ति सँगठन कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा नर्मदापुरम वैलिन्टियर जन अभियान परिषद पर्यावरण टोली सदस्य भावना श्रीमती निधि हर्ष बाला निगम सरन कुमार निगम को रैली को देखने का सुअवसर मिला।






