जबलपुर । जिला जूडो संघ के अध्यक्ष रवि गुप्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिला जूडो संघ व खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 26 एवम् 27 जनवरी 2025 को जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन श्री त्रिभुवनदास मालपाणी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिलौनीगंज जबलपुर में किया जा रहा है। जिला संघ के सचिव व जूडो कोच आबिद हुसैन खान ने बताया कि उक्त स्पर्धा सब-जूनियर, केडेट, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के विभिन्न आयु एवं भार वर्ग में आयोजित की जा रही है, जिसमें कि जूनियर वर्ग की राज्य स्तरीय जूडो स्पर्धा जो कि आगामी दिनों में इन्दौर में आयोजित है, में जिला जूनियर टीम का चयन भी उक्त स्पर्धा के दौरान किया जायेगा। जो भी खिलाड़ी या संस्था उक्त प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं वे संघ के सचिव से सम्पर्क कर अपना पंजीयन करा लेवें, बिना पंजीयन के कोई भी खिलाड़ी उक्त स्पर्धा में भाग नहीं ले सकता । स्पर्धा के समस्त खिलाड़ियों का वजन 25 जनवरी 2025 (शनिवार) को शाम 4 बजे से त्रिभुवनदास मालपाणी स्कूल, मिलौनीगंज में लिया जायेगा।








