जबलपुर। मध्यप्रदेश जनजागरण मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मथुरा प्रसाद दुबे एवं उपाध्यक्ष दलवीर सिंघ जस्सल के नेतृत्व में एक ज्ञापन पीडब्लूडी के मुख्य अभियंता को दिया गया। ज्ञापन में कहा गया कि शहर में बन रहे नए फ्लाई ओवर ब्रिज के चलते जगह-जगह पर सडकें खराब हो गयी है जिसके कारण शहर की यातायात व्यवस्था चरमराई गई है। ,स्कूली बच्चों एवं नोकरी पेशा लोगों को घंटों-घंटो जाम में फंसे रहना पड़ता है।
मुख्य अभियंता ने बताया की 28 फरवरी को संपूर्ण फ्लाई ओवर ब्रिज सामान्य जनों के लिए सुचारू रूप से यातायात के लिए शुरू कर दिया जायेगा साथ ही नियम अनुसार मजबूत सडकों के निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। एवं अभी के लिए सड़कों की मरम्मत कार्य भी एक सप्ताह के अंदर करा दिया जाएगा।
ज्ञापन देने के दौरान कांग्रेसज मनोज यादव, संजय वर्मा, नीलू सोनकर, कृष्णा गुप्ता, मो. शरीफ कुरैशी, शाकिर कुरैशी, आशीष नेल्सन, किशोरी सिंह, नजर अली, महेश दत्त राय, अल्गेशन पिल्ले आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।








