नर्मदापुरम। नर्मदांचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष आशीष दीक्षित ने हरदा में आयोजित संभागीय बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल हासिल करने पर संघ के पदाधिकारियों व अनेक संगठनों ने शुभकामनाएं दी हैं। संघ के संरक्षक व पूर्व अध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी ने कहा कि एक कहावत है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए उम्र कभी आड़े नहीं आ सकती है। सच्ची लगन से मेहनत की जाए तो उस लक्ष्य को आसानी से पाया जा सकता है। इन कहावतों को सिद्ध करके दिखाया है नर्मदापुरम के वरिष्ठ पत्रकार आशीष दीक्षित ने। उन्होंने 45 साल की उम्र में राज्य स्तरीय व संभाग स्तरीय शरीर सौष्ठव बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में सफलता का परचम लहराया है। 20 जनवरी काे हरदा के नेहरू स्टेडियम में संभागीय बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन गया। जिसमें नर्मदापुरम के मिर्जा जमाल बेग को मिस्टर नर्मदांचल 2025 का खिताब मिला। वहीं 90 किलो ग्राम वेट ग्रुप में आशीष दीक्षित ने पहला स्थान प्राप्त किया। आशीष का सपना था कि बाडी बिल्डिंग के मंच पर उतरे। एक घटनाक्रम के बाद उन्होंने बाडी बिल्डिंग में प्रदर्शन करना तय कर लिया था। एक साल से कोच मिस्टर एमपी मिर्जा जमाल बेग के मार्गदशन में बाडी बिल्डिंग का अभ्यास किया। 12 जनवरी को नर्मदापुरम में हुई संभागीय बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में भी आशीष ने शानदार प्रदर्शन किया था। इतना ही नहीं पिछले माह जबलपुर में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर वहां से भी टाफी प्राप्त कर नर्मदांचल का मान बढाया है। आशीष दीक्षित ने युवा खिलाड़ियों के साथ मुकाबला कर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। उन्हें उनके प्रदर्शन के लिए मप्र बाडी बिल्डंग एसोसिएशन और जबलपुर बाडी बिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से 280 से अधिक खिलाड़ियों ने जबलपुर में हिस्सा लिया था। इस प्रकार अभी तक तीन बढ़े मंचों पर उन्होंने अपनी शानदार प्रस्तुति से गौरवांवित किया है।






