लोकतंत्र सेनानी से आशीर्वाद लेने पहुंचीं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला

Join Us

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम में एक गरिमामय क्षण देखने को मिला जब भाजपा की नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला ने लोकतंत्र सेनानी और पूर्व संभागीय कार्यालय मंत्री शंभू सोनकिया, एवं सुरेश राने के निवास पर पहुंचकर उनका पुष्पगुच्छ व शाल श्रीफल से सम्मान किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। जिला मीडिया प्रभारी अमित माहला ने बताया कि श्रीमती प्रीति शुक्ला ने शंभू सोनकिया, एवम सुरेश राने के त्याग और संघर्ष को याद करते हुए कहा कि लोकतंत्र सेनानियों का योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने शंभू सोनकिया सुरेश राने से संगठन को और मजबूत बनाने के लिए मार्गदर्शन लिया। कहा कि ऐसे वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद पार्टी और समाज दोनों के लिए मार्गदर्शक है इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, मनोहर बडानी, जिला कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी, प्रशांत दीक्षित, अमित माहला, चरणजीत सिंह मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे, गजेंद्र चौहान, राहुल सिंह ठाकुर, वंदना दुबे, दुर्गेश मिश्रा, प्रशांत तिवारी, गौरव मालवीय, सुरेंद्र चौहान, सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous articleभागवत कथा से पूर्व निकली कलश यात्रा
Next articleप्रभारी सीएमएओ को हटाने की होने लगी मांग