रॉंझी जलशोधन संयंत्र से 10 दिनों तक जलापूर्ति रहेगी प्रभावित

Join Us

जबलपुर। कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि जलशोधन संयंत्र रॉंझी से भरी जाने वाली उच्च स्तरीय टंकी रॉंझी मुक्तिधाम में लीकेज हो गया है। उक्त उच्च स्तरीय टंकी का सुधार कार्य कल दिनांक 21 जनवरी 2025 से 30 जनवरी 2025 तक किया जायेगा। जिससे रॉंझी मुक्तिधाम उच्चस्तरीय टंकी से होने वाली जलापूर्ति आगामी 10 दिनों तक प्रभावित रहेगी, प्रभावित क्षेत्र जिसमें रविदास नगर-1, रविदास नगर-2, मन्ना बाबा, खेरमाई मंदिर, मुक्तिधाम के पीछे, मुक्तिधाम मार्ग के दोनों ओर हनुमान नगर रॉंझी आदि हैं। उक्त अतिमहत्वपूर्ण कार्य के चलते क्षेत्रीय लोगों को होने वाली असुविधा के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’, एम.आई.सी. सदस्य एवं जल प्रभारी दामोदर सोनी, एवं निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने खेद व्यक्त किया है। जिन स्थानों पर जलापूर्ति ननहीं होगी उन स्थलों पर टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की जायेगी।

Previous articleविसर्जन कुंड बना मौत का कुआं, आयोग ने संज्ञान लेकर कलेक्टर से मांगा प्रतिवेदन
Next articleगढ़ा के सनराईज कॉलोनी में आयोजित शिविर में 9 भवन स्वामियों ने जमा की विकास शुल्क की राशि