जबलपुर। जिले के पनागर नगर के गुरुनानक वार्ड स्थित मुख्य मार्ग के किनारे गणेश जी एवं दुर्गा जी के विसर्जन के लिये बनाया गया अस्थायी कुंड आज भी जस की तस स्थिति में होने का मामला सामने आया है। इस कारण आये दिन सड़क किनारे रोजाना हादसे हो रहे है एवं बेसहारा मवेशी दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे है। रहवासियों द्वारा इस संबंध में नगर पालिका प्रशासन से कई बार शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन हालत वैसे के वैसे ही बने हुये है। मप्र मानव अधिकार आयोग के क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी फरजाना मिर्जा ने बताया कि समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार के आधार पर मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग की मुख्यपीठ भोपाल में प्रकरण की सुनवाई करते हुए, अध्यक्ष मनोहर ममतानी व सदस्य राजीव कुमार टंडन की युगलपीठ ने जनहित में मानव अधिकारों के हनन का मामला मानकर, जबलपुर के कलेक्टर से मामले की जांच कराकर, की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन तीन सप्ताह में मांगा है।








