भोपाल, (आरएनएस)। शहर में गंदगी फैलाने वालों के साथ ही अलग-अलग तरीकों से वायु प्रदूषण फैलाने वालों के साथ ही अलग-अलग तरीकों से वायु प्रदूषण फैलाने वालों पर निगम द्वारा स्पॉट फाइन की कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को निगम की टीमों ने अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई करते हुए अब तक का सबसे ज्यादा जुर्माना वसूल किया। निगम अमले ने सीएंडडी वेस्ट के 17 प्रकरणों में 16 हजार 100 रुपये सहित कुल 1278 प्रकरणों में दो लाख पांच हजार 808 रुपये स्पाट फाइन के रूप में वसूल किए। निगम ने भवन निर्माताओं से अपील की है कि वह भवन निर्माण के समय ग्रीन नेट का पूरी तरह उपयोग करें व वायु गुणवत्ता में सुधार हेतु सहयोग करें अन्यथा निगम द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।








