आबकारी विभाग की टीम ने दुकानों के आसपास शराब पीने वालों को खदेड़ा

Join Us

भोपाल(आरएनएस)। आबकारी अमले ने राजधानी में दूसरे दिन शनिवार को भी अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान एक दर्जन दुकानों के आसपास और होटल-ढाबों पर दबिश दी। अंडा, नमकीन ओर पान वालों की गुमठियां हटाई गई। अमले को देखकर सडक़ पर शराब पी रहे लोग दौड़ते हुए दिखाई दिए। इधर, अनाधिकृत रूप से शराब पी रहे 34 लोगों पर प्रकरण बनाए गए हैं। इनमें रेस्टारेंट पेज-तीन में शराब पी रहे तीन महिलाएं शामिल हैं। जिला आबकारी कंट्रोलर एचएस गोयल ने बताया कि दो अलग-अलग टीमों ने पुराना किला, आरएस मार्केट, पंचशील, त्रिलंगा, गुलमोहर, डिपो चौराहा, पीएंडी चौराहा, एमपी नगर जोन-दो, हबीबगंज नाका, 11 मील, शाहपुरा आदि शराब दुकानों के आसपास अनाधिकृत रूप से शराब पीने वालों पर कार्रवाई की। दुकानों के आसपास लगे अंडे, नमकीन, पान मसाले के ठेलों को हटवाया गया। साथ ही वरांडा रेस्टोरेंट, पेज-तीन, फस्र्ट स्टेप, बनारसी ढाबा, ग्रेवाल ढाबा आदि पर दबिश दी गई। त्रिलंगा स्थित रेस्टारेंट पेज-तीन में महिलाएं भी शराब पी रही थीं।

Previous articleइंटरनल अंक 14 फ रवरी तक पोर्टल पर करने होंगे अपडेट
Next articleखाद्य अधिकारी के साथ गैस एजेंसी संचालक ने की मारपीट