ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिए तैयारियां समय से परी की जाएं : आयुक्त

Join Us

भोपाल,(आरएनएस)। निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण ने फरवरी में आयोजित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2025 की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी विभाग अपने-अपने कामों को समय से पूरा करें। निगम आयुक्त ने मुख्य मार्गों के मेंटनेंस, सेंट्रल वर्ज, साइड वर्ज, फुटपाथ आदि की मरम्मत एवं रंगाई, पुताई, झीलों, तालाबों, उद्यानों एवं दीवारों का सौंदर्यीकरण, स्ट्रीट लाइट व अन्य कार्यों को बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। बैठक में नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, स्मार्ट सिटी, औद्योगिक विकास निगम आदि के अधिकारी मौजूद थे।

Previous articleप्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के दूसरे चरण का सर्वे, पात्र परिवार 31 मार्च तक जुड़वा सकते हैं नाम
Next articleमॉडल, एक्सीलेंस स्कूल में नौंवी में एडमिशन के लिए आवेदन दस तक