मरीजों को फर्जी बिल पकड़ाकर कैशियर ने की चार लाख की ठगी

Join Us

भोपाल,(आरएनएस)। हबीबगंज स्थित एमके एम अस्पताल में कार्यरत कैशियर पर चार लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है। कैशियर अस्पताल में भर्ती मरीजों को आनलाइन सिस्टम में खराबी का बहाना बताकर आफालइन बिल देने के नाम पर फर्जी बिल थमा देता था और मरीजों से मिले बिल के रुपये गायब कर देता था। एसआई शिवेंद्र पाठक ने बताया कि आरोपी अविनाश तिवारी मूलत: सतना का रहने वाला है। पिछले एक साल से एमकेएम अस्पताल में कैशियर था। कई बार वह मौका पाकर अस्पताल में भर्ती मरीजों को सिस्टम में खराबी बताकर मरीजों से अस्पताल की फीस वसूल लेता था। अस्पताल प्रबंधन को शक हुआ तो प्रबंधक हेमराज सिंह ने थाने में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Previous articleभोपाल को देश की दूसरी सोलर सिटी बनाने की योजना पिछड़ी
Next articleहमीदिया में 400 कर्मचारियों को नौकरी से हटाने पर सालाना 4.80 करोड़ रुपए की बचत