भोपाल, (आरएनएस)। हमीदिया अस्पताल ने 400 आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया है। इन कर्मचारियों के वेतन पर हर महीने 40 लाख रुपए का खर्च आता था। यह एक साल में चार करोड़ 60 लाख रुपए होता है। हमीदिया प्रबंधन के अनुसार इन कर्मचारियों को हटान से यह बचत होगी। हमीदिया प्रबंधन का कहना है कि हमारे पास कम बजट होने के कारण हमने कंपनी का बजट कम किया है। कंपनी ने ही इन कर्मचारियों को निकाला है। हालांकि प्रबंधन की यह बचत मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में कटौती का कारण बनेगी। क्योंकि जिन 400 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है, वह सीधे तोर पर मरीजों के इलाज से जुड़े हैं। इनमें अधिकार वार्ड बॉय हैं, कुछ लैब टेक्नीशियन और कुछ कम्पयूटर ऑपरेटर हैं। कुछ पैरामेडिकल स्टाफ भी हैं। सभी वर्गों से इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों को हटाने पर मरीजों का इलाज प्रभावित होगा।








