जबलपुर महानगर के सभी 956 बूथों में प्रधानमंत्री के मन की बात सुनेंगे कार्यकर्ता

Join Us

जबलपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का इस माह प्रसारण कल रविवार 19 जनवरी को प्रातः 11 बजे होगा। भाजपा संभागीय कार्यालय में नगर अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, विधायक श्री अभिलाष पांडे, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन कस्तूरबा गांधी वार्ड के बूथ कार्यकर्ताओ के साथ मन की बात सुनेंगे। भाजपा नगर अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर ने बताया मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण जबलपुर नगर के सभी 956 बूथों में किया जाएगा जिसमे सभी जनप्रतिनिधियों, स्थानीय कार्यकर्ताओ के साथ आम जनता भी प्रधानमंत्री जी को सुनेगी। नगर अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर ने सभी कार्यकर्ताओ से अपने अपने बूथ में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

Previous articleसरकारी विश्वविद्यालयों की जांच के बिना अशासकीय महाविद्यालयों की जांच अधूरी
Next articleसामाजिक संस्थाएं पुलिस और जनता के बीच सेतु