सामाजिक संस्थाएं पुलिस और जनता के बीच सेतु

Join Us

भोपाल,(आरएनएस)। मप्र पुलिस अपने सामाजिक सुरक्षा मॉडल को लगातार विकसित कर रही है, जिसमें सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत किया गया है। यह मॉडल समाज और पुलिस के बीच विश्वास और सहयोग की भावना को बढ़ाता है और एक सुरक्षित, संगठित और शांतपूर्ण समाज की ओर मार्ग प्रशस्त करता है। इसमें सामाजिक संस्थाएं, जमीनी स्तर परब दलाव और अपराधों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। गत दिवस एक कार्यशाला डीआईजी सामुदायिक पुलिसिंग विनीत कपूर ने उक्त बात कही ओर आशा जताई। कार्यशाला सामुदायिक पुलिसिंग ओर समाज के बीच विश्वास और सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित है। यह मॉडल केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को शामिल कर समस्याओं के समाधान में भी मददगार हैं। नशामुक्ति, बाल अधिकार और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर समाधान में भागीदारी निभाई है। डीआईजी पीटीआरआई टीके विद्यार्थी ने कहा महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम के लिए सामाजिक संगठनों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

Previous articleजबलपुर महानगर के सभी 956 बूथों में प्रधानमंत्री के मन की बात सुनेंगे कार्यकर्ता
Next articleइस बार टाट-पट्टी पर बैठकर परीक्षा नहीं देंगे पांचवीं-आठवीं के बच्चे