वार्षिकोत्सव में नन्हें मुन्हें बच्चों को अतिथियों ने दिए पुरूस्कार

Join Us

द चैम्प्स फन स्कूल में चैम्प्स कार्निवल का भव्य आयोजन पहले दिन की शानदार शुरुआत

नर्मदापुरम। द चैम्प्स फन स्कूल में दो दिवसीय कार्निवल का आयोजन किया गया। जिसका पहला दिन विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक गतिविधियों से भरपूर रहा। इस दौरान सलाद डेकोरेशनए फायरलेस कुकिंग स्लोगन प्रतियोगिता फूड फिएस्टा विज्ञापन प्रतियोगिता और कल्चरल वॉक जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

उद्घाटन समारोह कार्निवल कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का उद्घाटन रजत मिश्रा क्षेत्रीय प्रबंधक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने किया। जो छात्रों की रचनात्मकता और कला का अद्भुत प्रदर्शन था।

प्रतियोगिताओं की कड़ी

स्कूल के वार्षिकोत्सव के प्रथम दिन की शुरुआत श्लोक गायन प्रतियोगिता से हुई जिसमें छात्रों ने अपने ज्ञान और उच्चारण से सभी को प्रभावित किया।इसके बाद सलाद डेकोरेशन, फायरलेस कुकिंग और फूड स्टॉल फिएस्टा जैसी रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कल्चरल वॉक में छात्रों ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक वेशभूषा के साथ अपने आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।

अवंतिका ओलंपियाड के पुरस्कार वितरण

पुरस्कार वितरण समारोह की शुरुआत माता सरस्वती की पूजन व दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद सुबह आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, विशिष्ट अतिथि डॉ अतुल सेठा निदेशक सेठा मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल ने विजेताओं को मेडल्स और प्रमाण पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संज्ञा शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रणव कुमार चटर्जी ने की। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में द चैम्प्स फन स्कूल के प्राचार्य डॉ आशीष चटर्जी, निदेशक सुभाशीष चटर्जी, श्रीमती जूही चटर्जी और श्रीमती मोना चटर्जी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इनके साथ ही प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल ने अपने निर्णयों से विजेताओं का चयन कर उन्हें सम्मानित किया।

पहले दिन का समापन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। सभी प्रतिभागियों और आयोजकों के प्रयासों से कार्यक्रम बेहद सफल और यादगार बन गया।

आज मुख्य समारोह व वार्षिकोत्सव

वार्षिकोत्सव समरोह में आज दूसरे दिन मुख्य अतिथि सांसद दर्शन सिंह चौधरी रहेंगे। अध्यक्षता राज्यसभा सदस्य श्रीमती माया नारोलिया करेंगी। विशेष अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी एसपीएस बिसेन, सतपुड़ा टाईगर रिजर्व की डायरेक्टर श्रीमती राखी नंदा रहेंगी। वार्षिकोत्सव को लेकर स्कूल के विद्यार्थियों व शिक्षक शिक्षिकाओं में विशेष उत्साह है। विद्यालय में पिछले एक सप्ताह से विशेष तैयारी हो रही है। प्राचार्य ने पालकों, मीडिया व अन्य गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने का आव्हान किया है।

Previous articleमकर संक्रांति पर खरमास समाप्त, अब शुरू हो रही हैं वैवाहिक लग्न
Next articleएसपीएल-6 का बीएसआई मैदान पर शुभारंभ