कई अन्य मुसाफिर भी बने जेबकटो का शिकार
भोपाल(ए)। ओवर नाईट एक्सप्रेस में पति के साथ जबलपुर से इंदौर का सफर कर रही पत्नी का कीमती पर्स अज्ञात चोरो ने उड़ा दिया। इसीके साथ ही चोरो ने अलग-अलग ट्रैनो में भी कई लोगो का अपना शिकार बनाया है। मिली जानकारी के मुताबिक जलगांव महाराष्ट्र में रहने वाले दर्शन डेमला ने अपनी शिकायत में बताया की वह अपनी पत्नी के साथ ओवर नाईट एक्सप्रेस के एसी कोच में जबलपुर से इंदौर जा रहे थे। सफर के दौरान उनकी पत्नी ने अपना पर्स सिरहाने रख लिया, बाद में उनकी नींद लग गई।
संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन निकलने के थोड़ी देर बाद उनकी पत्नी की नींद खुली तो देखा की पर्स गायब हो चुका है। पत्नि से पर्स गायब होने की जानकारी मिलने पर दर्शन ने कोच में पर्स का काफी तलाशा लेकिन पर्स नहीं मिला। बाद में उन्होनें जीआरपी में शिकायत की। चोरी गए पर्स में 95 हजार की नगदी, 1 लाख कीमत का आईफोन और एयरबड्स, वाहनो के कागजात, आधार कार्ड, चार्जर समेत करीब 2 लाख से अधिक का माल रखा हुआ था। वहीं भोपाल में रहने वाली भारती ने पुलिस को बताया कि वह पंचवेली एक्सप्रेस में भोपाल से बैतूल की यात्रा कर रही थी। रेलवे स्टेशन से ट्रेन चलने के थोड़ी देर बाद उन्होनें देखा तो पता चला की उनकी जैकेट की जेब में रखा 14 हजार रुपये कीमत को मोबाइल फोन अज्ञात आरोपी ने चोरी कर लिया है।








