महाकुंभ भेजे जाएंगे शहर में तैयार हो रहे सात अमृत कलश

Join Us

भोपाल,(आरएनएस)। सेवा संकल्प युवा संगठन की ओर से प्रयागराज महाकुंभ के लिए भोपाल से प्रयागराज महाकुंभ के लिए भोपाल से सात अमृत कलश तैयार किए जा रहे हैं, जो प्रयागराज महाकुंभ में शामिल अखाड़ों को भेंट किए जाएंगे। इसकी तैयारी अंतिम दौर में है। संगठन के अध्यक्ष प्रकाश मालवीय ने बताया कि यह अमृत कलश संगठन के युवाओं ने स्वयं तैयार किए हैं, इसमें स्टील के कलश पात्र, पर जारी और कुंदन का काम किया गया है। इस पर भगवा रंग की लेस लगाई जाएगी। इससे पहले कलाश का अभिषेक किया गया, बाद में इसमें गोशाला तथा तीर्थ स्थल को मिट्टी, गंगाजल, पंचरत्न, दूर्वा, सुपारी, हल्दी, अनाज, आम का पत्ते ओर श्रीफल रखा जाएगा। फिर इनका पूजन दो दिवस के लिए मंदिर में रखा जाएगा। यह अमृत कलश प्रयागराज महाकुंभ में सन्यासियों के चार अखाड़ों को, बैरागियों के दो अखाड़ों को और एक उदासीन अखाड़ों के मुखिया, आचार्य, महामंडलेश्वरों को संगठन के युवाओं द्वारा भोपाल की ओर दिए जाएंगे। इसमें जूना अखाड़ा, निरंजनी अखाड़ा, सहनिर्वाणी अखाड़ा, दिगंबर अखाड़ा, निर्मोही अखाड़ा, निर्वाणी अखाड़ा, पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा शाामिल है।

Previous articleओवरनाइट एक्सप्रेस से महिला का लाखों के सामान से भरा बैग चोरी
Next articleवन, वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन में अग्रणी है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव