आत्मीयता विस्तार सम्मेलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Join Us

गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी द्वारा अपने परिजनों को जितना प्यार बनता है वह शायद ही कोई और बांट सके। किसी प्यार में सरकार से आज करोड़ों लोग गायत्री परिवार से जुड़ते हुए चले जा रहे हैं।
इसी क्रम को आगे बढ़ते हुए गायत्री शक्तिपीठ, जबलपुर द्वारा अपने यहां वार्षिक मिलन कार्यक्रम के रूप में सभी परिजनों को एकत्रित कर आत्मीयता विस्तार सम्मेलन मैं हर उम्र के लोगों का ध्यान रखते हुए कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।
श्रीराम वन, लम्हेटाघाट में खेलकूद महोत्सव के क्रम में जहां बच्चों ने टॉफी चम्मच- जलेबी दौड़ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, वहीं युवा एवं वरिष्ठ महिलाओं ने कुर्सी दौड़, भाइयों ने कबड्डी के क्रम में अपने कौशल का प्रदर्शन किया ! कार्यक्रम में 60 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ परिजनों ने रस्सा खींच प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जो पूरे कार्यक्रम का आकर्षण का केंद्र बना । ज्ञात हो कि जुलाई माह में मां नर्मदा तट, लम्हेटाघाट में डॉ. चिन्मय पंड्या जी की गरिमामयी उपस्थिति में 5000 पेड़ गायत्री परिवार ट्रस्ट द्वारा लगाए गए थे, उनका भली भांति संरक्षण किया जा रहा है ।
मशाल मैराथन में सभी वर्ग के भाई बहनों ने भाग लेकर 32 एकड़ के पूरे श्रीराम वन का चक्कर पूरा किया !
कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती सावित्री केशव प्रसाद मालवीय द्वारा मशाल पूजन कर किया गया ! कार्यक्रम संचालन श्री प्रेमशंकर तिवारी जी ने किया, खेलकूद प्रतियोगिता संचालन श्रीमती वंदना राजपूत, श्रीमती निशा शर्मा, सुश्री पूनम सोनी द्वारा किया गया । मुख्य ट्रस्टी श्री बी.बी. शर्मा जी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया । मां भगवती के भंडारे में उपस्थित परिजनों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Previous articleआष्टा में कैरियर काउंसलिंग आयोजित
Next articleइकबाल खान की दमदार बल्लेबाजी तथा 3 कैच ने वारियर्स की जीत सुनिश्चित की