आष्टा में कैरियर काउंसलिंग आयोजित

Join Us

सीहोर/जिला रोजगार कार्यालय (मॉडल कॅरियर सेंटर) द्वारा शासकीय मॉडल स्कूल आष्टा एवं शासकीय स्कूल ब्रिजिसनगर में कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों की कॅरियर काउंसलिंग आयोजित की गई। काउंसलिंग मे काउंसलरों, विषय विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न कैरियर एवं विषयों के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कॉमर्स, आर्ट्स, बायोलॉजी, गणित, टेक्निकल, मेडिकल के साथ शासन की विभिन्न कौशल विकास की योजनाओं पर चर्चा कर ऑफबीट करियर के विषय में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही छात्र- छात्रों को जीवन कौशल शिक्षा पर विस्तृत रूप से चर्चा की साथ ही आपने इसके कारकों के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि जीवन में सकारात्मकता लाने के लिए कौशल शिक्षा बहुत महत्वपूर्ण हैं।

Previous articleकलेक्टर श्री सिंह ने पैरालम्पिक खिलाड़ी कपिल परमार को अर्जुन अवॉर्ड 2024 से सम्मानित होने पर दी बधाई
Next articleआत्मीयता विस्तार सम्मेलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न