कलेक्टर श्री सिंह ने पैरालम्पिक खिलाड़ी कपिल परमार को अर्जुन अवॉर्ड 2024 से सम्मानित होने पर दी बधाई

Join Us

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने किया सम्मानित

 सीहोर/कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने मध्यप्रदेश के पैरालंपिक जूडो खिलाड़ी श्री कपिल परमार को देश के प्रतिष्ठित “अर्जुन अवॉर्ड 2024” से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई दी है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को नई दिल्ली में सीहोर के पैरा जूडो खिलाड़ी कपिल परमार को सम्मानित किया। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि कपिल परमार की इस उपलब्धि से जिले के साथ ही देश एवं प्रदेश भी गौरवान्वित हुए हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने कपिल परमार को इसी तरह प्रदर्शन तथा प्रतिभा से नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए शुभकामनाएं दीं हैं।

Previous articleश्री मेवाड़ा के भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर दी बधाई
Next articleआष्टा में कैरियर काउंसलिंग आयोजित