सीहोर। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं भाजपा के कर्मठ युवा नेता नरेश मेवाड़ा को भारतीय जनता पार्टी का सीहोर जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर प्रदेश अध्यक्ष बी.डी.शर्मा एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का आभार व्यक्त करते हुए नरेश मेवाड़ा को जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई दी। बधाई देने वालों में मानसिंह पंवार, प्रदीप बिजोरिया, डॉ.पूरण सिंह राठौर, डॉ. राजाराम परमार, डॉ.सुरेश श्रीवास्तव, एडवोकेट सुरेश योगी, निर्मल पंवार, जगदीश शर्मा, पूर्व पार्षद पुरुषोत्तम गुप्ता, अशोक जैन, युवा नेता राजा मेवाड़ा, हृदेश महेश्वरी, विरेन्द्र गौर, फूलसिंह रजक, सुरेन्द्र राठौर, सत्यम राय आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। साथ ही श्री मेवाड़ा से आशा व्यक्त की है कि वह भाजपा के संगठन को मजबूत करने व भारतीय जनता पार्टी की रिति निती के अनुसार संगठन को ऊंचाईयाँ प्रदान करने में अपनी अहम भूमिका निभायेगें।








