पहला निर्णय दोराहा मंडल के भ्रष्ट अध्यक्ष को हटाने का लेकर आदर्श प्रस्तुत करें नवनियुक्त जिलाध्यक्ष – पंकज शर्मा
सीहोर । जिला कांग्रेस के पूर्व महासचिव पंकज शर्मा ने नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि काफी समय बाद भाजपा ने एक साफ छवि के ईमानदार व्यक्ति को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी है । पंकज शर्मा ने नरेश मेवाड़ा को बधाई एवं शुभकामनाएं देने के साथ ही कहा है कि जनहित के मुद्दों और विचारधारा के आधार पर भाजपा से उनकी लड़ाई जारी रहेगी लेकिन वो एक सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाते हुए उनके जनहितैषी निर्णयों का समर्थन भी करेंगे । पंकज शर्मा ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष से भाजपा दोराहा मंडल के भ्रष्टाचारी अध्यक्ष और झरखेड़ा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच पति सुरेश विश्वकर्मा को तत्काल दोराहा मंडल अध्यक्ष के पद से हटाए जाने की मांग की है ताकि वर्तमान जिलाध्यक्ष की साफ छवि कायम रहे और उसमें कोई दाग ना लगे । पंकज शर्मा ने विश्वास जताया है कि स्वच्छ छवि के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अपना पहला निर्णय भ्रष्ट दोराहा मंडल अध्यक्ष को तत्काल उनके पद से हटाने का लेकर एक आदर्श उदाहरण और अच्छा संदेश सीहोर की जनता के सामने प्रस्तुत करेंगे ।








