डॉ. देवकरण सिंह मालवीय बने सेवादल कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष

Join Us

 कैलाश परमार ने पुष्पमाला पहनाकर किया स्वागत
सीहोर। मध्य प्रदेश सेवादल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष योगेश यादव की अनुसंशा पर सेवादल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र खंगराले ने ग्राम काजीखेड़ी आष्टा निवासी डॉ.देवकरण सिंह मालवीय को जिला सेवादल कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारिणी सदस्य पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पुर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार आष्टा ने डॉ.देवकरण सिंह मालवीय को मीठाई खिलाकर पुष्पमाला पहनाते हुए स्वागत किया तथा नियुक्ति पत्र प्रदान कर राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मलिकार्जुन खडग़े, सांसद राहुल गांधी, राष्ट्रीय सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष लालजी भाई के हाथ मजबूत करते हुए जनहित में कार्य करने का सभी कार्यकर्ताओं से आव्हान किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ.अनीस खान सीहोर, रईस मंसूरी मुरावर, डॉ.विक्रम पेरवाल हिरापुर लोरास, अर्जुन सिंह पेरवाल नवगाँव, मोतीलाल दसनानिया सतपिपलिया, हीरालाल जांगड़ा मुण्डला, मोहन पेरवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous articleनवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष को बधाई देने के साथ ही भ्रष्ट मंडल अध्यक्ष को हटाने की मांग
Next articleआज से आयोजित होगा आइपीएल की तर्ज पर एसपीएल 2025 सीजन-6 ट्राफी