भोपाल (आरएनएस)। भोपाल के श्रीसराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल चुने गए हैं। वहीं, उपाध्यक्ष राजेश सोनी रज्जू, सचिव अखिलेश मित्तल, सह सचिव सचिन जैन और कोषाध्यक्ष अमित बिंदल निर्वाचित हुए। शाम 4 बजे तक 231 में से 222 मतदाताओं ने वोट डाले थे। 9 मतदाता वोटिंग नहीं कर सके। शाम 6.15 बजे के बाद नतीजे आ गए।चुनाव में दो पैनल- ‘युवा पैनल’ और ‘आपकी अपनी पैनल’ मैदान में थी। जो पांच पदाधिकारी चुने गए हैं, वे दोनों ही पैनल से हैं। इस बार चुनाव में पार्किंग, सुरक्षा, हाईमास्ट और सुलभ कॉम्पलेक्स जैसे चुनावी मुद्दे छाए रहे। बता दें कि मौजूदा कार्यकारिणी ने अपनी ‘युवा पैनल’ मैदान में उतारी थी। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष समेत 12 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए चुनाव हुए। चौक बाजार स्थित गोपाल धर्मशाला में वोटिंग हुई। यही पर काउंटिंग की गई।
’युवा पैनल’: अध्यक्ष पद के लिए अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेश सोनी रज्जू, सचिव अखिलेश मित्तल, सह सचिव सचिन जैन, कोषाध्यक्ष रितेश अग्रवाल। कार्यकारिणी प्रत्याशी सुलभ मित्तल, गौरव अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, विजय वर्मा, राधेश्याम गोयल, मनीष मित्तल, तरुण बिंदल, ऋषिकांत अग्रवाल, अमित मंगल, प्रशांत मंगल, शैलेंद्र सोनी।’आपकी अपनी पैनल’: अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष गोपाल सोनी, सचिव राजेश मित्तल, सह सचिव अजय गुप मुन्ना, कोषाध्यक्ष अमित बिंदल। कार्यकारिणी सदस्य मुकेश कुमार सोनी, जयप्रकाश अग्रवाल, सुधांशु गोपाल अग्रवाल, अभिषेक जैन, अजय कुमार अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, गौरव बंसल, सुनील सोनी, राजेश अग्रवाल, अनूप राजानी और रमेशचंद्र सोनी।इन दोनों पैनल के अलावा एक निर्दलीय भी कार्यकारिणी सदस्य के लिए मैदान में थे।
यानी, मुख्य घमासान दोनों पैनल के बीच ही रहा।








