शासन की कल्‍याणकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से लेने हेतु किसान भाई अपनी फार्मर रजिस्‍ट्री जनरेट अवश्‍य कराएं

Join Us

नर्मदापुरम/ संयुक्‍त कलेक्‍टर नर्मदापुरम श्री अनिल जैन ने बताया कि जिले में राजस्व महाअभियान 3.0 चलाया जा रहा है, अभियान के माध्यम से आम जन की विभिन्न प्रकार की समस्याओं,  किसानों के लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। कृषि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास द्वारा ही देश की अर्थव्यवस्था का समग्र विकास संभव है। कृषि क्षेत्र के विकास हेतु केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा अनेक महत्त्वपूर्ण योजनाये क्रियान्वित की जा रही है। शासन की मंशा है कि कृषि क्षेत्र के विकास हेतु चलाई जा रही विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय से पहुँच सके ताकि संसाधनों का समुचित उपयोग हो जिससे कृषि क्षेत्र का पूर्ण विकास संभव हो सकेगा। संयुक्‍त कलेक्‍टर नर्मदापुरम श्री जैन ने बताया कि किसानों के लिए सुलभ ऋण, उच्च गुणवत्ता वाले कृषि इनपुट, स्थानीय एवं विशिष्ट लक्षित सलाह और बाजारों तक सुविधाजनक पहुँच प्राप्त करना, कृषि केन्द्रित लाभदायी योजनाओं का क्रियान्वयन आसानी से किया जा सकेगा। इस हेतु प्रत्येक किसान को अपनी फार्मर रजिस्ट्री जनरेट करवानी है। इससे राज्य स्तर की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुगमता एवं पारदर्शी तरीके से हो सकेगा। फार्मर रजिस्ट्री जनरेट करने से किसान भाईयों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा योजना का लाभ सुगमता से हो सकेगा। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद में कृषकों के पंजीयन में सुगमता होगी तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु बार-बार सत्यापन की आवश्यकता नहीं होगी। अतः सभी किसान भाई स्वयं या सी.एस.सी. सेन्टर के माध्यम से अपनी फार्मर रजिस्ट्री जनरेट कराएँ। संयुक्‍त कलेक्‍टर नर्मदापुरम ने बताया कि इसके साथ-साथ किसान भाई अपने भूमि खसरे को भी आधार से लिंक कराएँ । इस हेतु किसान अपना भूलेख पोर्टल पर पब्लिक यूजन बनाकर स्वयं लिंक कर सकते है या किसी सी.एस. सी. सेन्टर के माध्यम से अपने खसरे का आधार से लिंक करा सकतें है। खसरा आर.ओ.आर. लिंक होने से किसान भाईयों को अपनी उपज मंडी में सहजता पूर्वक बेच सकेगा।

Previous articleखनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरूद्ध कार्यवाही जारी
Next articleपीएम गतिशक्ति योजना अंतर्गत जिला स्‍तरीय योजना एवं मूल्‍यांकन समिति गठित