खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरूद्ध कार्यवाही जारी

Join Us

नर्मदापुरम/ कलेक्टर सोनिया मीना से प्राप्त निर्देश के पालन में अवैध खनिज उत्खनन/परिवहन/भण्डारण के विरूद्ध खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सम्पूर्ण जिले में कार्यवाही जारी है। खनिज विभाग नर्मदापुरम द्वारा गत दिवस 10 जनवरी को ग्राम-लोखरतलाई, तह०-सिवनीमालवा से 01 ट्रेक्टर ट्राली सोनालिका को रेत खनिज का अवैध परिवहन करते हुए एवं 13 जनवरी को डम्पर क्रमांक-एम.पी.09एच.एच. 5851 तथा 15 जनवरी को डम्पर क्रमांक-आर.जे.09जी.डी.3756 एवं डम्पर क्रमांक-सी.जी.12बी.डी.6179 को ग्राम-बाबरी, तह०-सिवनीमालवा से रेत खनिज का ओवरलोड परिवहन करते हुए पाये जाने पर जप्त कर पुलिस थाना सिवनीमालवा की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ रखा गया है उक्त कार्यवाहियों में श्री दिवेश मरकाम, जिला खनि अधिकारी, पिंकी चौहान, खनि निरीक्षक, श्री कृष्णकांत सिंह परस्ते, प्र० खनि निरीक्षक, होमगार्ड एवं पुलिस बल उपस्थित रहा। उक्त जप्त वाहनों के विरूद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Previous articleफेफरताल उपकेन्द्र का मैंन्टेनेंस के चलते 18 जनवरी को विद्युत आपूर्ति रहेगी बन्द
Next articleशासन की कल्‍याणकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से लेने हेतु किसान भाई अपनी फार्मर रजिस्‍ट्री जनरेट अवश्‍य कराएं