नर्मदापुरम/ जनपद पंचायत नर्मदापुरम के तत्वाधान में शासकीय माघ्यमिक शाला बुधवाड़ा में आनंद उत्सव बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में ग्राम वासियों ने व बच्चों ने बहुत उत्साह से भाग लिया। जनप्रतिनिधि चंदन साहू, सरपंच दुलारे प्रसाद यादव ,सचिव राजेंद्र तिवारी संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग नर्मदापुरम श्रीमती भावना दुबे व समस्त शाला स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के अंत में ग्राम वासियों व बच्चों को पुरस्कार वितरित कर प्रोत्साहित किया गया।






