भोपाल, (आरएनएस)। जिला अदलात में जमानत याचिका खाारिज होने के बाद पूर्व आरटीओ आरक्षक सौरभ शर्मा अब हाईकोट्र में जमानत याचिका लगान की तैयारी में है। इधर, आयकर विभाग अब तक सौरभ शर्मा की लोकेशन पता नहीं कर सका है। डिपार्टमेंट लुकआउट सर्कु लर के आधार पर उसके देश के बाहर जाने या आने की स्थिति में खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिलने के भरोसे है। बता दें कि 19 और 20 दिसम्बर की दरमियानी रात राजधानी के मेंडोरी से जब्त किए गए 52 किलो गोल्ड और कैश के मामले में मोस्ट वांटेड सौरभ शर्मा अभी भी आयकर विभाग के रडार के बहार है। इनोवा कार के मालिक चेतन शर्मा से पूछताछ के आधार पर आयकर विभाग गोल्ड और कैश के मालिक का पता लगा चुकी है। चेतन शर्मा के बयान के आधार पर उसका आयरक विभाग ने सौरभ शर्मा की मां उमा शर्मा के बयान देने के लिए आयकर दफ्तर में तलब किया। तब उमा शर्मा अपने वकील के माध्यम से आयकर दफ्तर बयान देने पहुंची थीं। कहा जा रहा है कि उमा शर्मा ने जो भी बयान दिया है वह प्रायोजित है। उनसे रटा-रटाया बयान दिलाया जा रहा है।
आयकर विभाग से भी उमा शर्मा ने कहा है कि उनका बेटा सौरभ शर्मा और बहु दिव्या तिवारी कहां हैं, वह उनको जानकारी नहीं है।








