गंदगी फैलाने वालों के विरूद्ध निगम ने 203 प्रकरणों में 45 हजार 550 रूपये स्पॉट फाईन के रूप में वसूली की

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाकर साफ-सफाई व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वालों एवं सीएंडडी वेस्ट, भवन निर्माण सामग्री सडक़ों पर फैलाने तथा निर्माणाधीन भवनों पर ग्रीन नेट न लगाकर वायु गुणवत्ता को प्रभावित करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देशों के परिपालन में निगम अमले ने सख्ती के साथ कार्यवाही करते हुए 203 प्रकरणों में 45 हजार 550 रूपये की राशि स्पॉट फाईन/जुर्माने के रूप में वसूल की। उक्त प्रकरणों में सी.एण्ड.डी वेस्ट फैलाने वालों के विरूद्ध 05 प्रकरणों में 13 हजार रूपये की राशि स्पॉट फाईन/जुर्माने के रूप में वसूल की। निगम प्रशासन ने भवन निर्माताओं से अपील की है कि वह भवन निर्माण के समय ग्रीन नेट का पूरी तरह उपयोग करें और शहर के वायु गुणवत्ता में सुधार हेतु सहयोग करें अन्यथा निगम प्रशासन द्वारा निरंतर सख्त कार्यवाही की जायेगी। निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन के निर्देश पर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले ने मंगलवार को जोन क्षेत्रों में सीएंडडी वेस्ट व भवन निर्माण सामग्री सडक़ों, सार्वजनिक स्थलों पर फैलाने वालों तथा निर्माणाधीन भवनों पर ग्रीन नेट न लगाने वालों के विरूद्ध अभियान के तहत कार्यवाही की। निगम अमले ने सडक़ों पर कचरा, गंदगी फैलाने, दो डस्टबिन न रखने, कचरा पृथक-पृथक न रखने, खुले स्थानों पर मूत्र विसर्जित करने, प्रतिबंधित पालीथीन का उपयोग करने सहित अन्य प्रकार से साफ-सफाई व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की और सभी प्रकार के प्रकरणों में स्पॉट फाईन/जुर्माने की राशि वसूल की।निगम के अमले ने सीएंडडी वेस्ट सडक़ों पर फैलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए जोन क्रमांक 08 के अमले ने 01 प्रकरण में 10 हजार रूपये, जोन क्रमांक 10 के अमले ने 02 प्रकरण में 02 हजार रूपये तथा जोन क्रमांक 01 में 02 प्रकरणों में 01 हजार रूपये सहित कुल 05 प्रकरणों में 13 हजार रूपये की राशि स्पॉट फाईन/जुर्माने के रूप में वसूल की। निगम प्रशासन ने भवन निर्माताओं से अपील की है कि वह भवन निर्माण के समय ग्रीन नेट का उपयोग पूरी तरह से सुनिश्चित करें और शहर में वायु गुणवत्ता सुधार हेतु निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों में सहयोग करें अन्यथा निगम प्रशासन द्वारा निरंतर सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Previous article26 दिन बाद भी पूर्व आरटीओ आरक्षक की लोकेशन ट्रेस नहीं कर पा रहा आयकर विभाग
Next articleरूस ने किया कीव पर भीषण हवाई हमला, यूक्रेन के सभी राज्यों में रेड अलर्ट जारी