एलएनसीटी विश्वविद्यालय में मकर संक्रांति पर छात्रों ने मनाया पतंग उत्सव

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। कोलार रोड स्थित एलएनसीटी विश्वविद्यालय में मकर संक्रांति का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कैंपस में आयोजित पतंग उत्सव में छात्रों और फैकल्टी मेंबर्स ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। आसमान में रंग-बिरंगी पतंगों की बहार के बीच छात्रों ने एक-दूसरे की पतंग काटने की प्रतिस्पर्धा में भाग लिया। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि कई छात्रों ने खुद के हाथों से डिजाइन की गई पतंगें भी उड़ाईं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस अवसर को और भी यादगार बनाने के लिए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। छात्रों ने पारंपरिक गीतों पर नृत्य प्रस्तुतियां दीं और लोक कलाओं का प्रदर्शन किया।त्योहार की मिठास बढ़ाने के लिए सभी छात्रों और फैकल्टी मेंबर्स को पारंपरिक तिल के लड्डू वितरित किए गए। मकर संक्रांति के इस आयोजन ने न केवल छात्रों में उत्साह का संचार किया, बल्कि उन्हें भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोडऩे का काम भी किया। यह त्योहार सूर्य के मकर राशि में प्रवेश का प्रतीक है, जो भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है।

Previous articleओम शिव शक्ति सेवा मंडल ने धूमधाम से मनाया लोहड़ी पर्व
Next articleकांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने पतंगबाजी कर मनाई मकर संक्रांति