भोपाल(आरएनएस)। ओम शिव शक्ति सेवा मंडल द्वारा लोहड़ी का त्योहार बड़े ही उत्साह और परंपरागत तरीके से मनाया गया। मंडल के सचिव रिंकू भटेजा ने बताया कि गौतम नगर में आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यावरण की रक्षा को ध्यान में रखते हुए गो-काष्ठ का उपयोग कर अग्नि प्रज्ज्वलित की गई। समारोह में सदस्यों ने भांगड़ा नृत्य किया और परंपरागत प्रसाद के रूप में रेवड़ी और मूंगफली का वितरण किया गया। इस अवसर पर नवविवाहित जोड़े पुनीत भटेजा और गुंजन भटेजा को मंडल के सदस्यों ने सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं और आशीर्वाद दिया।कार्यक्रम में मंडल के प्रमुख सदस्यों में सचिव रिंकू भटेजा, सचिन सेवारामानी, प्रदीप सोनी, रंजीत अरोड़ा, शिरीष सक्सेना, योगेश श्रीवास्तव, विशाल शर्मा, मनोज पांडे, गजेंद्र ठाकुर, कपिल ग्वाला, लक्ष्मण सिंह और राधेश्याम कैलासिया सहित अन्य सदस्य और महिलाएं उपस्थित रहीं।








