कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने पतंगबाजी कर मनाई मकर संक्रांति

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। मकर संक्रांति के मौके पर भोपाल मध्य विधानसभा के विधायक आरिफ मसूद ने पतंग उड़ाई और कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ताओं को तिल के लड्डू खिलाए। विधायक मसूद ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नीले रंग की पतंग उड़ाई जिसपर लिखा था जय बापू जय संविधान।कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा मैं अपनी विधानसभा में हर साल मकर संक्रांति पर पतंग उत्सव का आयोजन करता हूं। इस बार जय भीम, जय बापू, जय संविधान की नीली पतंग उड़ाई है। क्योंकि जितना हम अपने धर्म को मोहब्बत करते हैं उतना ही अपने संविधान को भी करते हैं। हम लोग संविधान की रक्षा में जुटे हुए हैं।विधायक मसूद ने कांग्रेस नेताओं के धार्मिक आयोजन में शामिल न होने के सवाल पर कहा मैंने पहले भी कहा था कि कांग्रेस नेता धार्मिक आयोजन में शामिल तो होते हैं, लेकिन पीछे रहते हैं। कांग्रेस नेताओं को धार्मिक आयोजनों में आगे आना चाहिए।मध्य विधानसभा से विधायक आरिफ मसूद ने शाहपुरा पार्क में पतंग उड़ाई। इसके बाद अपने विधानसभा क्षेत्र के कई स्थानों पर लोगों को तिल के लड्डू, गजक खिलाकर मकर संक्रांति की बधाई देने पहुंचे।विधायक आरिफ मसूद ने मकर संक्रांति की बधाई देते हुए कहा कि कई ताकतें हिन्दू, मुस्लिम को लड़ा कर देश के भाईचारे को समाप्त कर रही हैं। यह पर्व आपसी भाईचारे को मजबूत करने वाला पर्व है। मकर संक्रांति पर्व एक उत्साह से जुड़ा है। इस दिन पतंग उड़ाने का भी विशेष महत्व होता है। लोग आनंद और उल्लास के साथ पतंगबाजी करते हैं। कई स्थानों पर पतंगबाजी के आयोजन के मुकाबले भी किए जाते हैं।

Previous articleएलएनसीटी विश्वविद्यालय में मकर संक्रांति पर छात्रों ने मनाया पतंग उत्सव
Next articleमहापौर ने अरेरा कालोनी पार्क में नवीन झूलों का किया लोकार्पण