सुलभ शौचालय का भूमिपूजन-17 लाख की लागत से बनेगा

Join Us

सीहोर। बुधवार को शहर के वार्ड क्रमांक 29 के अंतर्गत आने वाले पुरानी जेल परिसर के पास करीब 17 लाख की लागत से बनाए जाने वाले आधुनिक सुलभ शौचालय का विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, नगर पालिका सीएमओ भूपेन्द्र दीक्षित सहित यहां पर उपस्थित पार्षदों के द्वारा भूमि पूजन किया गया।
शहर के नदी चौराहे पर आने वाले यात्री के अलावा आसपास के दुकानदार काफी परेशान हो रहे थे। यहां पर अस्थायी रूप से सब्जी वालों की दुकाने लगाई जाती है, इसके अलावा हाट बाजार भी मंगलवार को लगता है। इसको देखते हुए वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सत्यनारायण वारिया की मांग को ध्यान में रखते हुए यहां पर आधुनिक सुलभ शौचालय का भूमि पूजन किया गया है। नपा सीएमओ श्री दीक्षित ने कहा कि शहर में अब लोगों को यूरिनल और शौचालय के लिए कहीं भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नगर पालिका ने लोगों की सुविधा के लिए शहर में अनेक स्थानों पर शौचालय बनाने जा रही है। 17 लाख की लागत से आधुनिक शौचालय का निर्माण किया जाना है। इस शौचालय में सुविधाओं के साथ-साथ ही डीलक्स किया जाएगा। इसकी दीवारों पर विज्ञापन आदि से सुंदर आकार देने के अलावा नियमित रूप से साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था कराई जाएगी।
इस मौके पर नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि वर्तमान में भाजपा की डबल इंजन की सरकार के कारण तेजी से विकास हो रहा है। इस मौके पर वार्ड क्रमांक 29 के पार्षद प्रतिनिधि सत्यनारायण वारिया, मुकेश मेवाड़ा, मांगीलाल मालवीय, अर्जुन राठौर, राहुल राय, प्रदीप गौतम, प्रदीप बिजोरिया, कमलेश राठौर इरशाद पहलवान आदि मौजूद थे।

Previous articleजनकल्याण दिवस के रूप में मनाया कार्यकर्ताओं ने बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती का जन्मदिन
Next articleअवैध कॉलोनी वासियों से विकास शुल्क लेने के विरोध में कांग्रेसजनों ने सौंपा ज्ञापन