सीहोर। बहुजन समाज पार्टी जिला सीहोर के द्वारा बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती का जन्मदिन जिला स्तर पर जनकल्याण दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ राजेंद्र सूर्यवंशी जॉन प्रभारी ग्वालियर उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में अनोखी लाल मालवीय जिला प्रभारी बसपा सीहोर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजीव बौद्ध जिला अध्यक्ष बसपा सीहोर ने की। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सहित जिला व विधानसभा के सभी उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने कुमारी मायावती के 69 वे जन्मदिन की एक-दूसरे को बधाई दी। मुख्य अतिथि के द्वारा कुमारी मायावती के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि हमें आदरणीया बहन जी के दिशा निर्देशों पर काम करना है। सीहोर जिले में बड़े पैमाने पर हो अन्याय, अत्याचार व भ्रष्टाचार के विरोध में बहुजन समाज पार्टी सदैव तत्पर है और गरीब मजलूम समाज के लोगों की आवाज प्रशासन के समक्ष रखती रचली आ रही है। कार्यक्रम के विशेष अतिथि ने कहा कि बहन जी का जन्मदिन जनकल्याण दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है। पूरे देश में 15 जनवरी को आर्थिक सहयोग के रूप में पार्टी को सहयोग दिया जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष ने चारों विधानसभा से आए पदाधिकारी व बाबा साहब अंबेडकर के अनुयाईयों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








