पिता की स्मृति में पुत्र ने की शैक्षणिक सामग्री वितरित

Join Us

सीहोर। लोधी मोहल्ला गंज सीहोर निवासी कांग्रेस कमेटी आईटी सेल अध्यक्ष  अभिषेक लोधी व उनके परिजनों द्वारा उनके पिता स्वर्गीय डॉ.राजेन्द्र सिंह लोधी की 10 वी पूण्यतिथि के अवसर पर प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी बच्चों के लिये शैक्षणिक सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती एवं श्रीमति पुष्पा लोधी और उनके बच्चे जया लोधी, सिमरन लोधी, चेतना लोधी और अभिषेक लोधी द्वारा स्व.श्री लोधी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किये। तत्पश्चात  बड़ी संख्या में उपस्थित स्कूली बच्चों को पेंसिल, पेन, कॉपी, कम्पॉक्स आदि शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती, राजकुमार भारती, राहुल गोस्वामी, मनीष मेवाड़ा, अंकित कौशल, विवेक टांक, यश यादव, तनीष त्यागी, यश मिरोगिया, अक्षत सेंगर, जतिन सिंह, सचिन वर्मा, विवेक विश्वकर्मा, राहुल पहेरिया, ललित कौशल आदि उपस्थित रहे।

Previous articleवसुंधरा वेलफेयर फाउंडेशन, सीहोर द्वारा वसुंधरा स्मारिका विमोचन और दिव्यांगजन एवं समाजसेवकों का सम्मान समारोह आयोजित
Next articleजनकल्याण दिवस के रूप में मनाया कार्यकर्ताओं ने बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती का जन्मदिन