परिजनों की कार्यवाही की मांग
सीहोर। चाणक्यपुरी निवासी दलित युवक जानी सोनकर पिता रामदुलारे सोनकर को दबंग लोगों की प्रताडऩा से तंग आकर जहरिले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। मरणशन अवस्था में जिला चिकित्सालय सीहोर में मजिस्ट्रेट बयान हुए। नायब तहसीलदार एवं सब इंस्पेक्टर द्वारा बयान दर्ज किये गये। इस अवसर पर अ.जा.ज.जा.पि.वर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण परिषद मध्य प्रदेश के प्रदेश महामंत्री नरेन्द्र खंगराले तत्कालीन पार्षद एवं पीडि़त परिजन उपस्थित थे। गंभीर हालत होने के कारण भोपाल के हमीदिया चिकित्सालय में रिफर किया गया है। पीडि़त जानी सोनकर द्वारा बताया गया कि अनावेदकगण दीपक तथा उसकी पत्नि निवासी शीतल बिहार कॉलोनी तथा राहुल आदि लोगों से आपस में मोटर वाहन टकराने का विवाद थाने में सुलज गया था। इसके बाद भी प्रभावशाली लोगों द्वारा पीडि़त के खिलाफ झुठी रिपोर्ट डाली गई तथा काफी मानसिक रूप से परेशान किया गया, इससे तंग आकर युवक द्वारा जहरीले पदार्थ खाने के लिये विवश किया गया तथा अभद्र व्यवहार कर जान से मारने की धमकी दी गई। युवक दलित सोनकर समाज से है, पीडि़त के पुत्र नीरज सोनकर ने जिले के न्यायप्रिय पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला से मांग की है कि शीघ्र ही प्रभावशाली व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करते हुए जान से मारने तथा आत्म हत्या के लिय मजबूर करने के लिये धारा 306 एवं अनुसूचित जाति अत्याचार अधिनियम की धारा 3/1, 10 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर प्रभावशाली दबंग व्यक्तियों को जैल भेजकर जानमाल की रक्षा की गुहार लगाई गई है। मांग करने वालों पीडि़त के पिता रामदुलारे सोनकर, ससुर बाफुलाल मालवीय, पत्नि ललिता सोनकर, पुत्र नीरज सोनकर, भाई दीपक सोनकर, दिलीप सोनकर, अक्षय सोनकर, लखन सोनकर तथा समस्त सोनकर समाज ने कार्यवाही की मांग की है।








