विवेकानंद जी जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की एक बैठक अध्यक्ष के कार्यालय में संपन्न हुई जिसमें स्वामी विवेकानंद के विचारों को याद किया गया I 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद की जयंती के रूप में मनाया गया जो भारत के एक महान संत दार्शनिक ग्राहक पंचायत, युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैँ I अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की जिला इकाई सीहोर के सभी सदस्य उपस्थित हुए I कोषाध्यक्ष प्रशांत राठौर तथा मीडिया प्रभारी शरद शर्मा को सीहोर इकाई में मनोनीत किया I आगामी रूपरेखा तैयार की गई I इस अवसर पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत सीहोर इकाई के अध्यक्ष शिवप्रसाद दलोद्रिया, उपाध्यक्ष मनीष राठौर, सचिव शैलेंद्र राजपूत, सहसचिव जितेंद्र परमार, कोषाध्यक्ष प्रशांत राठोर, मीडिया प्रभारी शरद शर्मा, शहर मीडिया प्रभारी राहुल परमार, विधि आयाम मान सिंह सेन, महिला आयाम अध्यक्ष उमा पालीवाल, पर्यावरण आयाम कृष्णा राजपूत उपस्थित हुए I








